Monday, June 22, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: गढ़ा रोड स्थित रॉयल स्पा सैंटर में बिक रही थी...

Jalandhar: गढ़ा रोड स्थित रॉयल स्पा सैंटर में बिक रही थी हैरोइन, स्पैशल सैल ने एक को किया काबू

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने रेड कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

गढ़ा रोड स्थित रॉयल स्पा सैंटर में हैरोइन बेचने के मामले को लेकर जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने रेड कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि जिस आरोपी को हिरासत में लिया गया है वह लीज पर यह स्पा सैंटर चला रहा था जबकि स्पा सैंटर के असल मालिक रामामंडी और नकोदर के रहने वाले हैं। इस मामले में एक आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है जो कि सुभाना का रहने वाला है। जानकारी है कि शाम के समय स्पैशल सैल की टीम ने घात लगाकर रॉयल स्पा सैंटर में रेड की थी जिसके बाद मौके से स्पा सैंटर संचालक को हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही स्पा सैंटर में काम करने वाले स्टाफ को भी राउंडअप किया गया है।
देर रात तक स्पैशल सैल में काबू किए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हैरोइन समगलिंग के इस नैक्सस के तार किस-किस से जुड़े हैं। सूत्नों का कहना है कि इस नैक्सस में कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं और वहीं पकड़े गए व्यक्ति के मोबाइल रिकोर्ड से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और इसके साथ ही कई सफेदपोशों के राज भी सामने आ सकते हैं। यह भी जानकारी है कि यह स्पा सैंटर कुछ छुटभैया नेताओं की शय में चल रहा था जिनको लेकर भी जल्द खुलासे किए जाएंगे। गौरतलब है कि रोयल स्पा सैंट्र के जिस संचालक को हिरासत में लिया गया है वह इस स्पा सैंटर को लीज पर चलाता था जबकि इसके असल मालिक रामामंडी और नकोदर के रहने वाले हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments