नगर निगम में बुधवार को हुई वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में करीब 45 करोड़ की लागत वाले विकास कार्य को मंजूरी दी गई।
नगर निगम में बुधवार को हुई वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग में करीब 45 करोड़ की लागत वाले विकास कार्य को मंजूरी दी गई। मीटिंग में तय हुआ कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से सैंट्रल वर्ज का कूड़ा उठाने वाले काम का पहले निगम की टीम सर्वे करेगी। इस सर्वे के बाद फाइनल निर्णय लिया जाएगा, तब तक के लिए टैंडर को पैंडिंग रखा गया है। नगर निगम में सुबह साढ़े दस बजे से वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग शुरू हुई। इसमें मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, निकम कमिश्नर गौतम जैन, मैंबर पार्षद कविता सेठ और हितेश ग्रेवाल, एडीशनल कमिश्नर राकेश गर्ग, संयुक्त कमिश्नर डा. मंदीप कौर और डा. सुमनदीप कौर एवं समूह अधिकारी मौजदू रहे।
कैंट हलके में बीएमसी चौक से लेकर समरा चौक तक फुटपाथ के सौंदर्यीकरण, रिकार्पेटिंग को 88.95 लाख, कैंट हलके के ज्योति नगर डंप पर कचरे की प्रोसैसिंग का काम शुरू होगा। इसके लिए डंप की शेड और चारदीवारी के काम के लिए 89.16 लाख के टैंडर को मंजूरी दी गई है। सिटी के नॉर्थ, कैंट, वैस्ट और सैंट्रल हलके में ट्यूबवैल के ऑपरेशन एवं मेनटेनैंस का एग्रीमैंट खत्म हो गया है। मीटिंग में ट्यूबवेल के ऑपरेशन एवं मेनटेनैंस के नॉर्थ हलके में 69.85 लाख, कैंट में 69.76 लाख रु पए, सैंट्रल में 61.47 लाख और वेस्ट में 70.03 लाख रु पए के टैंडर को को मंजूरी दी गई है।


