Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsVolleyball खिलाड़ी की हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में...

Volleyball खिलाड़ी की हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग किरच भी हुई बरामद

वालीबॉल मंगलवार की शाम को सरहाली अनाज मंडी में किरच मारकर हत्या करने के मामले में थाना सरहाली की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी

गांव ठट्ठा निवासी वालीबॉल (volleyball) खिलाड़ी बिबेकबीर सिंह की मंगलवार की शाम को सरहाली अनाज मंडी में किरच मारकर हत्या करने के मामले में थाना सरहाली की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। डी.एस.पी. लवकेश सैणी की अगुवाई में थाना सरहाली के प्रभारी बरजिंदर सिंह ने हरनूर सिंह उर्फ नूर गोलण निवासी भिखीविंड व उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया, जोकि ज्वेनाइल हैं। आरोपियों से वह किरच भी बरामद कर ली, जो हत्या में प्रयोग की गई थी। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह ने तफदीश में सामने लाया कि गांव ठट्ठा निवासी शमशेर सिंह के 17 वर्षीय बेटे बिबेकबीर सिंह (स्कूली छात्र है तथा वालीवाल खिलाड़ी भी है) के साथ मेट्रिक में पढ़ते हरनूर सिंह उर्फ नूर गोलण का विवाद हुआ था। नूर गोलण ने इसी रंजिश के तहत बिबेकबीर को पहले भी कई बार धमकाया था। एक्टिवा पर सवार होकर बिबेकबीर जब खरीदारी के बाद वापस घर लौट रहा था तो सरहाली की अनाज मंडी के पास घेरकर आरोपितों ने पहले गाली-गलौज किया। फिर नूर गोलण ने अपने साथियों से मिलकर गर्दन पर किरच से दो वार किए। कुछ आरोपितों ने जमीन पर गिरे छात्र को लाठियों से पीटा।
एसएसपी पारीक ने बताया कि स्कूली लड़ाई के दौरान वालीबाल के खिलाड़ी बिबेकबीर सिंह की हत्या के मामले पर थाना सरहाली के प्रभारी ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को काबू कर जिम्मेदारी निभाई है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments