Thursday, August 27, 2026
HomeLatest Newsभारत का पलड़ा भारी! पाकिस्तान के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड के साथ उतरेगी...

भारत का पलड़ा भारी! पाकिस्तान के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड के साथ उतरेगी हरमनप्रीत ब्रिगेड ।

 

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले आंकड़े साफ तौर पर टीम इंडिया के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत महिला टी20 विश्व कप 2024 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपना दबदबा कायम रखा था। अब एक बार फिर करोड़ों भारतीय फैंस की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी होंगी।

भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद होगी। इंग्लैंड की परिस्थितियां दोनों बल्लेबाजों को काफी रास आती हैं। मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 पारियों में 239 रन बनाए हैं, जबकि शेफाली ने 4 मैचों में 121 रन जड़े हैं।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular