Sunday, June 21, 2026
HomeLatest News16 वर्षीय युवक की आप्रेशन के दौरान मौत, डाक्टर व स्टाफ पर...

16 वर्षीय युवक की आप्रेशन के दौरान मौत, डाक्टर व स्टाफ पर गलत इंजैक्शन लगाने का आरोप

राजपुरा के नजदीकी गांव घग्गर सराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

 राजपुरा के नजदीकी गांव घग्गर सराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय साहिब जोत सिंह की अंबाला के महेश नगर स्थित एक निजी अस्पताल में सर्जरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डाक्टरों व स्टाफ पर गलत इंजैक्शन लगाने और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया गया है। जानकारी के अनुसार, साहिब जोत सिंह हाल ही में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें मुंह और कोहनी में फ्रैर आया था। इसी के इलाज के लिए उन्हें अंबाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मृतक के दादा करनैल सिंह और चचेरे दादा सुखदेव सिंह ने बताया कि साहिब जोत ट्यूशन जाते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे। परिजनों के मुताबिक, साहिब जोत सिंह को मुंह और ठोडी के आप्रेशन के लिए आप्रेशन थिएटर में ले जाया गया था, लेकिन इसी दौरान उनकी जान चली गई। एक वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परिजन डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे हैं। महेश नगर थाना पुलिस ने मृतक के दादा और घग्गर सराय गांव के पूर्व सरपंच करनैल सिंह की शिकायत पर डीडीआर (दैनिक डायरी रिपोर्ट) काटकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का एक विशेष बोर्ड गठित किया है, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील चौहान, बेहोशी के डॉ. हरीश और फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुमित शामिल हैं। पुलिस इंस्पैक्टर अजीत सिंह ने बताया, हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक साहिब जोत सिंह के हार्ट, ब्रेन, किडनी और लंग्स के सैंपल पैथोलॉजी लैब और केमिकल जांच के लिए दूसरी लैब में भेजे गए हैं। लगभग एक से डेढ़ महीने में रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। अस्पताल के संचालक डा. सुश्रुत शर्मा ने बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि बच्चे का आप्रेशन नहीं चल रहा था और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments