Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsपंजाब पुलिस के ASI के साथ दर्दनाक हादसा, पलों में यूं...

पंजाब पुलिस के ASI के साथ दर्दनाक हादसा, पलों में यूं खींच ले गई मौ’त

बठिंडा में भीषण हादसे की खबर सामने आई है।

बठिंडा में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई, इस दौरान पंजाब पुलिस के एक ए.एस.आई. की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब सी.आई.ए. स्टाफ की गाड़ी छापेमारी कर लौट रही थी। जब पुलिस की गाड़ी बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दाखिल हुई तो रामपुरा सदर थाने के इलाके में गांव गिल कलां के पास गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई।
इस भीषण हादसे के दौरान गाड़ी में सवार ए.एस.आई. जालंधर सिंह की मौत हो गई इसके साथ ही सी.आई.ए. स्टाफ श्री मुक्तसर साहिब के इंचार्ज इंस्पेक्टर समेत 3 कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बठिंडा के मैक्स अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments