Sunday, June 21, 2026
HomeLatest Newsपंजाबी नौजवान नें की इच्छा मृत्यु की मांग, पूरी दास्तां जान होंगे...

पंजाबी नौजवान नें की इच्छा मृत्यु की मांग, पूरी दास्तां जान होंगे भावुक

अपनी व्यथा बताते हुए इच्छा मृत्यु दिए जाने की मांग की है।

नगर में नशा इस कदर बढ़ चुका है कि यहां के एक पीड़ित युवक ने स्थानीय प्रशासन से उसे इच्छा मृत्यु दिए जाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि आज से करीब 7- 8 साल पहले उसे चंडीगढ़ में नशे की लत लग गई थी। सबसे पहले वह एक दो वर्षों तक सिल्वर की पन्नी पर चिट्टे का नशा करता था लेकिन बाद में धीरे-धीरे उसने नशे के टीके लगाने शुरू कर दिए।
इसके बाद वह नशे का इस कदर आदि हो गया है कि उसने नशे की पूर्ति के लिए अपने घर की अनेक कीमती वस्तुएं चुराकर बेच दी।पीड़ित ने बताया कि इसके अलावा उसने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से भी पैसा उधार लेकर उनको कभी वापिस नहीं किया। जिससे उनके रिश्तेदारों तथा परिजनों ने उससे दूरी बना ली।
इतना ही नहीं उसके माता-पिता ने उसे अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर रखा है। उसने प्रशासन और समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया से मिलकर अपनी व्यथा बताते हुए उसका नशा छुड़वाने या फिर उसे इच्छा मृत्यु दिए जाने की मांग की है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments