Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsLawrence Gang की ‘मैडम जहर’ अरेस्ट, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल...

Lawrence Gang की ‘मैडम जहर’ अरेस्ट, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था लेडी डॉन का खूनी खेल… बॉयफ्रेंड संग करती थी ये काम

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा उर्फ मैडम जहर और उसके प्रेमी बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है.

अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों की दुनिया में अब केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि लेडी डॉन का दबदबा भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. नेहा को गैंग में ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता है. जांच में सामने आया है कि नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. लेकिन इस पार्लर की आड़ में वो असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई का काम संभाल रही थी.
पुलिस ने उसे ड्रग्स के साथ महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से दबोचा है. नेहा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य गनमैन और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है. ये दोनों पिछले 7 सालों से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. बॉबी कबूतर वही अपराधी है जिसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी और हत्यारों को मूसेवाला के रूट व मूवमेंट की सटीक जानकारी दी थी.
बॉबी कबूतर का नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट सलीम पिस्टल तक फैला हुआ था. वह सलीम पिस्टल से हथियारों की खेप लेकर बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग को सप्लाई करता था. मूसेवाला हत्याकांड से लेकर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग, फिर दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस और सीलमपुर डबल मर्डर तक, इन हथियारों का इस्तेमाल कई संगीन वारदातों में हुआ है.
लेडी डॉन की लंबी फेहरिस्त
लॉरेंस बिश्नोई गैंग में अब लेडी डॉन’ का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. जोया खान जोकि हाशिम बाबा की बेगम है, वो फिलहाल जेल में है. दीपा चंडीगढ़ की लेडी डॉन. नेहा उर्फ मैडम जहर जो अब पुलिस की गिरफ्त में है.
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्पेशल सेल ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर बॉबी कबूतर, नेहा और दो गुर्गों (मोहम्मद राजी खान और शाहबाज) को गिरफ्तार किया है. बॉबी लगातार अपनी पहचान बदलकर ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. फिलहाल पुलिस नेहा से बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के ड्रग्स कनेक्शन और अन्य गुप्त राज उगलवाने में जुटी है.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments