जालंधर:
आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन का विस्तार करते हुए अपने कई प्रमुख सदस्यों को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा जारी प्रवक्ताओं की नई सूची में जालंधर से दीपक बाली का नाम भी शामिल किया गया है।

प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद दीपक बाली ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया।
दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने दोहराया कि वे एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। दीपक बाली सहित इस सूचि में कुल 16 नाम शामिल है जिनको प्रवक्ताओं की सूचि में शामिल किया गया है


