Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest Newsपहले टेस्ट में हार के बावजूद बुमराह को लेकर योजना में कोई...

पहले टेस्ट में हार के बावजूद बुमराह को लेकर योजना में कोई बदलाव नहीं: Gautam Gambhir

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ तीन से अधिक टेस्ट मैच खेलने के लिए नहीं कहेगा।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि टीम प्रबंधन पहले टेस्ट में हार के बावजूद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ तीन से अधिक टेस्ट मैच खेलने के लिए नहीं कहेगा।
हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लगातार चुनौती देने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज थे। बुमराह अपने पूरे करियर में चोटों से जूझते रहे हैं और इसलिए उनके कार्यभार प्रबंधन के तहत टीम प्रबंधन ने उन्हें पांच में से तीन टेस्ट मैचों में खिलाने का फैसला किया था। चार मैच शेष होने के बावजूद योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
गंभीर ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “नहीं, हम अपनी योजना में कोई बदलाव नहीं करेंगे। उनके कार्यभार का प्रबंधन करना हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी काफी क्रिकेट खेला जाना है और हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं।” श्रृंखला शुरू होने से पहले यह तय किया गया था कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। अगला टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होगा, लेकिन गंभीर ने कहा कि टीम ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि बुमराह पांच मैचों की श्रृंखला में कौन से दो मैच खेलेंगे।
उन्होंने कहा, “हमने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह कौन से दो अन्य टेस्ट मैच खेलेंगे।” उन्होंने कहा, “उनके बिना भी हमारे पास ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दे सकता है। हमें अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है।”
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular