सलमान खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) रिलीज हो गई है। गजनी से हिंदी सिनेमा में धमाल मचा चुके एआर मुरुगदास ने सिकंदर के साथ 17 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। पहले दिन तो इसने मलयालम फिल्म एल2 एम्पुरान (L2 Empuraan) को भी पछाड़ दिया है। 

एल2 एम्पुरान पिछले चार दिनों से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर राज कर रह है। फिल्म का कारोबार आसमान छू रहा है। इस बीच सिकंदर ने भी एंट्री मार ली है जिसका असर एम्पुरान पर भी पड़ा। पहले ही दिन सिकंदर ने एम्पुरान का घरेलू ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी गिरा दिया है। 

सिकंदर का भारत में जलवा

सलमान खान स्टारर सिकंदर ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सिकंदर ने सिर्फ भारत में 30.6 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है और विदेशों में कमाई 10 करोड़ रुपये हुई है।