MS Dhoni Batting at No. 9: आईपीएल 2025 में एमएस धोनी नंबर-9 पर बैटिंग करने आ रहे हैं। इस बैटिंग पोजीशन पर आने के बाद धोनी को खूब ट्रोल होना पड़ा रहा है। राजस्थान के खिलाफ खेले गए मैच में माही 16 रन बनाकर संदीप शर्मा का शिकार बने।

इससे पहले आरसीबी के खिलाफ मैच में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, जिसके बाद सीएसके की हार का मुख्य कारण उन्हें बताया जा रहा है। धोनी की बैटिंग क्रम की वजह ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर लिया हुआ है। इस बीच सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के नंबर-9 पर बैटिंग करने की वजह का खुलासा किया है।

CSK कोच Stephen Fleming ने बताया क्यों MS Dhoni नंबर-9 पर बैटिंग कर रहे हैं?

दरअसल, सीएसके टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming on MS Dhoni Batting Position) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद मीडिया से बातचीत में इस बात की वजह बताई कि क्यों धोनी नंबर-9 पर बैटिंग कर रहे हैं। फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी के घुटने अब जवाब देने लगे हैं और उनके लिए लगातार 10 ओवरों तक बैटिंग करना मुश्किल है। इसलिए वह ऊपर बल्लेबाजी करने नहीं आ रहे हैं।