किडनी हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। इन दिनों कई वजहों से हमारी किडनी बीमारी होने लगी है। समय रहते किडनी खराब होने के संकेतों की पहचान करना जरूरी है। हालांकि नई स्टडी ने एक अलग ही खुलासा किया है कि हाई बीपी (silent high blood pressure) किडनी को डैमेज कर सकती है। इसके लक्षण भी नहीं नजर आते हैं।

HighLights
- हाई बीपी से किडनी खराब हो सकती है।
- ऑस्ट्रिया की मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ विएना ने रिसर्च किया है।
- बिना लक्षण दिखाई दिए भी किडनी फेल हो रही है।
सबसे जरूरी बात तो ये है कि इनके लक्षण भी नहीं नजर आते हैं और ये किडनी को डैमेज कर देते हैं, भले ही आपको डायबिटीज जैसी कोई बीमारी न हो। रिसचर्स रेनर ओबरबाउर और हेंज रेगेले ने बताया कि अगर हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure risks) की समस्या को समय रहते पहचान लिया जाए तो इसका इलाज किया जा सकता है। इससे किडनी को खराब होने से भी बचाया जा सकता है।


