Sikandar-L2 Empuraan Worldwide Collection Sunday सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में आ चुकी है। चार दिन से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही मोहनलाल की एल2 एम्पुरान को सिकंदर के आने से बड़ा झटका लगा है। सिकंदर ने पहले दिन और एम्पुरान ने चौथे दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

HighLights
- रविवार को सिनेमाघरों में पहुंची सिकंदर
- एल2 एम्पुरान के साथ हुआ सिकंदर का क्लैश
- एआर मुरुगदास ने किया है फिल्म का निर्देशन
सिकंदर का भारत में जलवा
सलमान खान स्टारर सिकंदर ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सिकंदर ने सिर्फ भारत में 30.6 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है और विदेशों में कमाई 10 करोड़ रुपये हुई है।



