Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest Newsमहंगाई का एक और झटका: हफ्ते भर में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल...

महंगाई का एक और झटका: हफ्ते भर में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम I

नई दिल्ली: आम जनता की जेब पर महंगाई की मार लगातार जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा मौका है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।लगभग चार साल तक कीमतों को नियंत्रण में रखने के बाद, अब तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती लागत का बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं।

दिल्ली में अब क्या हैं नए दाम?

ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में ईंधन की कीमतें कुछ इस तरह हैं:

पेट्रोल: ₹97.77 से छलांग लगाकर अब ₹98.64 प्रति लीटर हो गया है।

 डीजल: ₹90.67 से बढ़कर अब ₹91.58 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular