Thursday, July 16, 2026
Homeपंजाबगैस सिलिंडर ट्रक ने बच्चे को कुचला, छात्र की मौत - तरनतारन

गैस सिलिंडर ट्रक ने बच्चे को कुचला, छात्र की मौत – तरनतारन

तरनतारन (फतेहाबाद): सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठवीं कक्षा के एक छात्र की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडरों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
गुस्साए लोगों का प्रदर्शन
इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और संबंधित गैस कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि आरोपी चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
इकलौता बेटा था धीरज
मृतक छात्र की पहचान 14 वर्षीय धीरज तेजपाल के रूप में हुई है। वह स्थानीय कारोबारी निंदर तेजपाल का बेटा था। धीरज कारगिल शहीद सरवन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular