Friday, August 28, 2026
Homeपंजाबलू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन...

लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें : डिप्टी कमिश्नर जालंधर

जालंधर, 20 मई :डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 24 मई तक ‘हीट वेव’ (लू) चलने की संभावना को देखते हुए लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विशेष एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिलावासी सावधानियां बरतकर ही हीट वेव से बचाव कर सकते है।

श्री वालिया ने कहा कि तेज धूप और गर्म हवाएं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है, इसलिए लोगों को दोपहर के समय बिना जरूरत बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर दोपहर के समय बाहर निकलना बहुत जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का इस्तेमाल करें और नंगे पैर धूप में न जाएं। जिन लोगों को धूप में काम करना पड़ता है, वे शरीर का तापमान सही रखने के लिए थोड़ी देर बाद छांव में आराम करें या सिर पर गीला तौलिया या कपड़ा जरूर रखें।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular