Sunday, June 14, 2026
Homeपंजाबकिसानों को 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का भुगतान सुनिश्चित; ज़िले में...

किसानों को 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का भुगतान सुनिश्चित; ज़िले में अब तक 4,23,871 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद- डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया |

जालंधर- डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि ज़िले की मंडियों में गेहूं की खरीद का काम उचित ढंग से चल रहा है और खरीद प्रबंधों की रोज़ाना समीक्षा की जा रही है, ताकि खरीद प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

श्री वालिया ने कहा कि किसानों से खरीदे गए गेहूं का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल शाम तक किसानों को 1058 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ज़िले की मंडियों में 4,24,873 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 4,23,871 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

गेहूं की लिफ्टिंग पर ज़ोर देते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लिफ्टिंग में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद के बाद, उसकी समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments