Wednesday, September 2, 2026
HomeUncategorizedधुसी बांध और गिद्दड़पिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली सड़क का संत...

धुसी बांध और गिद्दड़पिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली सड़क का संत सीचेवाल ने लिया जायजा |

राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज गांव मंडाला छन्ना का दौरा किया, जहां 2000 फुट से अधिक क्षेत्र में पत्थर लगाया जा चुका है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। आसपास के पांच गांवों के लोगों ने संत सीचेवाल का धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्रयासों से सतलुज नदी के धुसी बांध के संवेदनशील हिस्से को पत्थर लगाकर मजबूत किया जा रहा है।

संत सीचेवाल ने क्षेत्र के लोगों को बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धुसी बांध पर बनने वाली सड़क का शिलान्यास करने के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए उन्होंने मंडी बोर्ड के सचिव को पत्र लिखा है। यह सड़क तीन चरणों में तैयार की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular