Monday, August 31, 2026
HomeLatest Newsमॉडल टाऊन जोन दफ्तर में CFC की फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा...

मॉडल टाऊन जोन दफ्तर में CFC की फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा गिरा, एक महिला कर्मचारी घायल

 निगम के मॉडल टाउन जोन दफ्तर स्थित सीएफसी में लगी फॉल्स सीलिंग छत का एक बड़ा हिस्सा वीरवार सुबह अचानक से गिर गया।

 निगम के मॉडल टाउन जोन दफ्तर स्थित सीएफसी (कम्युनिटी फैसिलिटेशन सैंटर) में लगी फॉल्स सीलिंग छत का एक बड़ा हिस्सा वीरवार सुबह अचानक से गिर गया। छत गिरने से पूरे सीएफसी में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच इसकी चपेट में आने से दफ्तर में तैनात महिला कर्मचारी घायल हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आइर्ं, जिससे रक्त बहने के कारण उसे साथी कर्मचारियों ने ग्लोबल अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में निगम के अफसरों को सूचना भी दी गई। सीएफसी में पानी का बिल जमा करवाने आए प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति ने बताया कि वह 2 नंबर खिड़की पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, तभी 3 नंबर खिड़की के पास अचानक फॉल्स सीलिंग की छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। हादसे में वह बाल-बाल बच गया। वहीं बिल डिस्ट्रीब्यूटर उदय शर्मा ने कहा कि दो-तीन दिन से बरसात के बाद छत से पानी का रिसाव हो रहा था।

इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों को इस बारे मे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अमि शर्मा और दिलबाग ने 25 जनवरी को एक पत्न लिखकर उच्च अधिकारियों को छत की रिपेयर करवाने के लिए अवगत करवाया जा चुका है। व्यक्ति ने कहा कि आज 7 माह हो गए है, लेकिन कोई सुनवाई रही हो रही। छत से पानी रिसने से छत पहले से नीचे की ओर झुकी हुई थी, इस दौरान सुबह अचानक छत गिरने से दफ्तर में बैठी एक युवती उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में लड़की के सिर पर गहरी चोटे आई है, जिसे उपचार के लिए ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना में एक कंम्प्यूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने कहा कि कहा कि उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है, लेकिन डेढ़ घंटा से अधिक का समय हो गया कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular