Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsहवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पंजाब सहित...

हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पंजाब सहित इन 6 राज्यों में की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में छह राज्यों में एक साथ छापेमारी की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में छह राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। मंगलवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई करीब 24 घंटे से ज्यादा चली और बुधवार को समाप्त हुई। इस ऑपरेशन के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डाटा जब्त किया है।
-15 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा
ईडी की टीमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा ठिकानों पर पहुंचीं। जांच का दायरा विशेष रूप से मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी से संबंधित सिंडिकेट तक फैला हुआ था।
-जालंधर के देओल नगर और तरनतारन में कार्रवाई
पंजाब के जालंधर में देओल नगर और तरनतारन इलाके में विशेष छापेमारी की गई। यहां ट्रामाडोल सप्लाई मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरोपी इम्तियाज सलमानी के निवास और उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर रेड की गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपी का संबंध हवाला चैनल और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से भी जोड़ा जा रहा है।
-2024 के केस से जुड़ी है कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 2024 में पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज एक बड़े नशा तस्करी मामले की जांच के बाद की गई है, जिसे बाद में ईडी ने टेकओवर किया था। जांच में सामने आया कि तस्करी से अर्जित धन हवाला के ज़रिये देश के कई हिस्सों में पहुंचाया जा रहा था।
-PMLA के तहत केस दर्ज
ईडी ने इस पूरी कार्रवाई को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अंजाम दिया है। एजेंसी को शक है कि एक संगठित गिरोह ड्रग्स से होने वाली कमाई को हवाला और नकली कंपनियों के ज़रिये सफेद धन में बदल रहा था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments