Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsचंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बापूधाम कॉलोनी में 450 kg नकली...

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बापूधाम कॉलोनी में 450 kg नकली पनीर किया जब्त

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

 चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिसके तहत मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव-सह-आयुक्त खाद्य सुरक्षा के दिशा-निर्देशों पर बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 में एक पनीर विक्रेता के ठिकाने पर अचानक छापेमारी की। यह छापेमारी सुबह करीब 7:00 बजे की गई, जिसमें लगभग 450 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने यह पनीर एक दुकान (हाउस नंबर 714/2) और उसके बाहर खड़ी एक पिकअप वाहन से बरामद किया। जब्त किए गए पनीर के नमूने तुरंत जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए, जहां जांच के बाद उन्हें “असुरक्षित और घटिया गुणवत्ता वाला” घोषित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने अपनाई सख्ती, पनीर किया गया नष्ट
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए विभाग ने जब्त किए गए सभी 450 किलोग्राम पनीर को म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के अपशिष्ट निपटान संयंत्र में सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। विभाग ने यह कदम नागरिकों की सेहत और खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया।
नागरिकों से की गई सावधानी बरतने की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे केवल उन्हीं दुकानों या विक्रेताओं से पनीर खरीदें जिनके पास वैध FSSAI लाइसेंस हो। यदि किसी को पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो, तो वे तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग (सरकारी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़) से संपर्क करें या FSSAI की उपभोक्ता शिकायत पोर्टल https://foscos.fssai.gov.in/consumergrievance पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
खाद्य व्यवसाय संचालकों को दी गई चेतावनी
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों, होटल, रेस्तरां, ढाबा और खाद्य विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे केवल प्रमाणिक स्रोतों से ही डेयरी उत्पाद, विशेष रूप से पनीर, खरीदें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलावट पाई जाने पर संबंधित व्यवसाय के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विभाग पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments