Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,...

Jalandhar में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत

जालंधर के गोराया के पास एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो किशोर दोस्तों की मौत हो गई।

 जालंधर के गोराया के पास एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो किशोर दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव घुरका निवासी 15 वर्षीय सिमरजीत पुत्र माहे बलदेव राम और 16 वर्षीय लाली पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव घुरका पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
-तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोराया से संग ढेसियां की ओर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हादसे में मोटरसाइकिल को खास नुकसान नहीं हुआ, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि टक्कर बेहद अचानक और सीधी थी।
-मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और गोराया पुलिस थाना प्रभारी सिकंदर सिंह विर्क अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।
-पुलिस ने मामका दर्ज करके जांच की शुरू
पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब सवा आठ बजे हुआ। फिलहाल अज्ञात वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। गोराया पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसके तहत अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments