Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsHaryana में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, एक्टिव केस 100 के...

Haryana में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, एक्टिव केस 100 के पार… विशेष टास्क फोर्स का हुआ गठन

हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है।

हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों के भीतर राज्य में 12 नए कोविड केस सामने आए हैं, जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। खास बात यह है कि इन मामलों में सबसे अधिक 10 केस गुरुग्राम से और 2 केस फरीदाबाद से सामने आए हैं।
हालांकि प्रदेशवासियों के लिए राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या फिलहाल बेहद कम है। केवल एक मरीज पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। अब तक हरियाणा में कुल 181 संक्रमण के मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 81 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
-गुरुग्राम और फरीदाबाद में सर्वाधिक सक्रिय मरीज
गुरुग्राम में इस समय 41 एक्टिव केस हैं, वहीं फरीदाबाद में 28 लोग संक्रमण की चपेट में हैं। दोनों जिले दिल्ली से सटे होने के कारण यहां संक्रमण फैलने का खतरा अधिक बताया जा रहा है।
-विदेशी यात्रियों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों की विशेष स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। बुखार, खांसी या कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर ऐसे यात्रियों की अनिवार्य कोविड जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने तक इन यात्रियों को होम क्वारंटीन में रहना होगा।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में पॉजिटिव पाए गए कई मरीजों का विदेश यात्रा का इतिहास रहा है। इसके अलावा, कुछ मरीज गोवा और मुंबई जैसे पर्यटन स्थलों से लौटे थे और उन्होंने हवाई यात्रा की थी, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ी।
-स्पेशल टास्क फोर्स और टेस्टिंग सेंटर फिर से सक्रिय
कोरोना की संभावित नई लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स के तहत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स और प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर स्क्रीनिंग टीमों को तैनात किया जा रहा है। इन टीमों को लक्षण वाले यात्रियों की तुरंत टेस्टिंग करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश में करीब एक दर्जन कोविड टेस्टिंग सेंटरों को फिर से सक्रिय किया गया है, जिससे जांच की गति तेज हो सके।
जनता से कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की अपील
सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोविड-19 से जुड़ी सभी गाइडलाइंस का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, भीड़-भाड़ से बचना और हाथों की स्वच्छता बनाए रखना अभी भी बेहद जरूरी है। इसके साथ ही, विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से साझा करें ताकि संक्रमण की रोकथाम की दिशा में उचित कदम उठाए जा सकें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments