जैसे ही इलाके में अनाउंसमेंट हुई, किसान, दुकानदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे
शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी ने पंजाब के बुढलाडा क्षेत्र के बोहा गांव में भारी तबाही मचा दी। तेज़ हवाओं के चलते वहां की गौशाला की छत पर रखे लोहे के शैंड अचानक गिर गए, जिससे 14 गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जैसे ही गांव के गुरुघरों में अनाउंसमेंट हुई, किसान, दुकानदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। शैंड के नीचे दबी घायल और मृत गायों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया।



