भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। बता दें कि मनोज कुमार ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए हमेशा याद रखेगा। मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार ने आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी दी है। बॉलीवुड में उनके निधन से मातम पसर गया है।