उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर 2025 (Eid Ul Fitr 2025) के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक होने की वजह से कई जगहों पर पुल‍िस से नोकझोंक और झपड़ हुई। मेरठ और मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुल‍िस और अकीकतमंद आमने-सामने आ गए। सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी।

लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह पहुंचे सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने कहा कि कभी इतनी बैरिकेडिंग नहीं देखी। पुलिस ने मुझे यहां आने से रोका। बड़ी मुश्किल से मैं आ सका। किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। यह तानाशाही है कि दूसरे धर्म के लोगों के त्यौहार में शामिल न हो सका।