Monday, June 15, 2026
HomeLatest NewsPunjab: तहसीलदारों के Transfer के बाद नए आदेश, उठाया गया एक...

Punjab: तहसीलदारों के Transfer के बाद नए आदेश, उठाया गया एक और कदम

Punjab सरकार द्वारा राजस्व विभाग में बड़े  स्तर पर हलचल की जा रही है।

पहले सरकार के आदेश का पालन नहीं करने वाले तहसीलदारों को निलंबित किया गया था और फिर विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए।

PunjabKesari

इसके बाद अब जालंधर के डिप्टी कमिश्नर की ओर से 5 कानूनगो को सब रजिस्ट्रार के पद पर तैनात किया गया है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक मनमोहन सिंह, अनविंदर सिंह, हुसन लाल, नरेश कुमार और वरिंदर कुमार को जालंधर-1, जालंधर-2 नकोदर, फिल्लौर पर शाहकोट के सब-रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

इन्हें अगले आदेशों तक रजिस्ट्री करने की जिम्मेवारी सौंप दी गई है।  आपको बता दें कि यहां तैनात पहले तहसीलदारों के तबादले के बाद कल शाम को उन्हें रिलीव कर दिया गया है। इस बीच लोगों का काम न रुके, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए 5 कानूनगो को रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments