Monday, August 31, 2026
HomeLatest NewsPunjab में नशे के खिलाफ Police प्रशासन भी सख्त, नशा तस्करों...

Punjab में नशे के खिलाफ Police प्रशासन भी सख्त, नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए देर रात चलाया चेकिंग अभियान

नशे के खिलाफ जंग के तहत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नशे के खिलाफ जंग के तहत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज एडीजीपी और डीआईजी ने मोगा में लोगों से मुलाकात की और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए देर रात चेकिंग अभियान चलाया।
दुकानदार मनिंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ बहुत अच्छा कदम उठा रही है और ट्रैफिक को भी नियंत्रित कर रही है ताकि किसी को आने जाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है।
ट्रैफिक इंचार्ज खेम चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के खिलाफ जंग के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर तलाशी ली गई। साथ ही उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे नशा बेचना बंद कर दें या पंजाब छोड़ दें, नहीं तो उन्हें जेलों में बंद कर दिया जाएगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular