Wednesday, June 24, 2026
HomeLatest News27 जून को पाइटेक्स ग्राउंड में होगा शानदार भक्ति समागम,हंसराज रघुवंशी जी...

27 जून को पाइटेक्स ग्राउंड में होगा शानदार भक्ति समागम,हंसराज रघुवंशी जी के भजनों से शिवमय होगा अमृतसर – श्री दीपक बाली

सनातन सेवा समिति पंजाब और पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 जून 2026 को अमृतसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में आज महाराजा रणजीत सिंह पैनोरमा, कंपनी बाग में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के राजनीतिक सलाहकार श्री दीपक बाली जी और सनातन सेवा समिति पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी ने संबोधित किया। इस अवसर पर सनातन सेवा समिति पंजाब के माझा जोन प्रभारी श्री प्रणव धवन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मीडिया से बात करते हुए श्री दीपक बाली जी ने कहा की “माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के ‘रंगला पंजाब’ विजन के तहत हम राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 27 जून की शाम 6:30 बजे पाइटेक्स ग्राउंड (PITEX Ground), रणजीत एवेन्यू में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी जी अपने भजनों से अमृतसर की पवित्र धरती को शिवमय कर देंगे। मैं सभी अमृतसर वासियों को सपरिवार इसमें शामिल होने का निमंत्रण देता हूँ।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments