Saturday, June 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsपंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70...

पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ – मोहिंदर भगत

पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी एवं रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज भारगो कैंप में विभिन्न राशन डिपो से जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई योजना ‘मेरी रसोई’ के तहत राशन किटें वितरित की।

इस मौके पर लोगों से बातचीत करते हुए श्री भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य के जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मेरी रसोई’ योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को हर तीन महीने बाद राशन किटें दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इन किटों में दाल 2 किलो ,चीनी 2 किलो,आयोडीन वाला नमक 1 किलो,हल्दी पाउडर 200 ग्राम,सरसों का तेल 1 लीटर शामिल है।

श्री भगत ने कहा कि इस योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा मौजूदा सरकार ने समाज के सभी वर्गों की सुविधा के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल जीरो आ रहा है। इसके अलावा प्रदेशवासियों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 10 लाख रुपये तक के कैशलैस इलाज की व्यवस्था की गई है।

महिलाओं को आर्थिक तौर पर से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ‘मांवां-धीया’ सम्मान योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट प्राप्त करने वाले परिवारों ने पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई इस योजना की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments