Thursday, August 27, 2026
HomeLatest Newsअतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए...

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा…

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने आज जिला सलाहकार समिति की विशेष तिमाही समीक्षा बैठक के दौरान सभी बैंकों को कृषि और इससे जुड़े सहायक व्यवसायों के लिए आसान तथा अधिक से अधिक ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा।

जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में हुई बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बैंकों को निर्देश दिए कि सरकार की कृषि, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन संबंधी विभिन्न योजनाओं पर ध्यान देते हुए इन योजनाओं के तहत खुले दिल से ऋण प्रदान किए जाएं।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक ऋण योजना की 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही के निर्धारित लक्ष्यों और परिणामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बैंकों को सी.डी. रेशो में और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular