Friday, August 28, 2026
HomeLatest Newsअमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला....

अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला….

श्रीमान संत अवतार सिंह जी की 38वीं वार्षिक बरसी को समर्पित गांव सीचेवाल में आयोजित पांच दिवसीय विशाल खेल मेला खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए अविस्मरणीय यादें छोड़ते हुए संपन्न हो गया। पांच दिनों तक चले इस खेल मेले में 250 से अधिक टीमों और ढाई हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह खेल मेला छोटे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। मेले के दौरान हॉकी, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पंजाब की पारंपरिक और लोकप्रिय खेल कबड्डी ने मेले के अंतिम दिन खिलाड़ियों और दर्शकों को आधी रात तक बांधे रखा।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular