इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और संबंधित गैस कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि आरोपी चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
मृतक छात्र की पहचान 14 वर्षीय धीरज तेजपाल के रूप में हुई है। वह स्थानीय कारोबारी निंदर तेजपाल का बेटा था। धीरज कारगिल शहीद सरवन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।


