Tuesday, October 13, 2026
Homeपंजाबपंजाब सरकार ने राज्य में खेलों का माहौल सृजित किया: डा. चब्बेवाल...

पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों का माहौल सृजित किया: डा. चब्बेवाल |

लोकसभा सदस्य डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों का माहौल सृजित किया है। वह आज यूथ फुटबॉल क्लब (वाई.एफ.सी.) रुड़का कलां पहुंचे थे, जहां उन्होंने मेक्सिको में शुरू होने वाले ‘स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप’ में हिस्सा लेने जा रही टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने टीम को मेक्सिको में जीत हासिल करने और पंजाब व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

लोकसभा सदस्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां एक ओर पंजाब सरकार ने शीर्ष खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का संदेश देने के लिए ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां ‘ का आयोजन करके एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

मेक्सिको जा रही टीम से बातचीत करते हुए डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि यह पंजाब के लिए बड़े गर्व की बात है कि यह क्लब उत्तरी अमेरिका में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप’ में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है, और पंजाब के हर गांव में वाई.एफ.सी. मॉडल जैसी पहल की जानी चाहिए, ताकि युवा अपने पसंदीदा खेलों से जुड़ सकें।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular