Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsPunjab में सेवानिवृत्त DSP ने परिवार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बेटे की...

Punjab में सेवानिवृत्त DSP ने परिवार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बेटे की मौत और पत्नी व बहू घायल

CRPF के एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों पर गोलियां चलाई।

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों पर गोलियां चलाई। घटना में बेटे की मौत हो गई और उनकी पत्नी व बहू घायल हो गई। इसके बाद आसपास में हड़कंप मच गया। घटना एक थाने के निकट हुई। पुलिस ने बताया कि मजीठा रोड स्थित एक चौकी पर मौजूद पुलिस दल ने आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी ने की थी 2 शादियां… संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई और उसकी लाइसेंसी बंदूक छीन ली गई। सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ भोला ने बताया कि पूर्व अधिकारी ने दो शादियां की थीं और उसका अपनी पहली पत्नी के साथ संपत्ति को लेकर विवाद था। भोला ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी, बेटे और बहू पर गोली चलाई।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां गोली लगने से आरोपी के 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular