Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest NewsVinesh Phogat बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, राठी परिवार में खुशी...

Vinesh Phogat बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, राठी परिवार में खुशी का माहौल

हरियाणा की मशहूर पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं।

हरियाणा की मशहूर पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश फोगाट को सोमवार शाम को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि डिलीवरी ऑपरेशन के जरिये हुई है।

ऑपरेशन से हुई डिलीवरी 

विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने मीडिया को जानकारी दी कि डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन) से की गई। उन्होंने बताया कि  “विनेश की बॉडी बहुत फिट है और मसल्स (मांसपेशियां) टाइट हैं। साथ ही बच्चे का वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा था। इसलिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन से डिलीवरी करने का फैसला किया।” खुशखबरी यह है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

मार्च में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

6 मार्च 2025 को विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उन्होंने अपने पति सोमबीर राठी के साथ एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की और लिखा –“Our love story continues with a new chapter…” इसके साथ उन्होंने एक छोटे बेबी के पैर के निशान और हार्ट इमोजी भी लगाई थी।

विनेश फोगाट कौन हैं?

  • भारत की स्टार महिला पहलवान
  • जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता
  • टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया
  • 2024 में हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक चुनी गईं

 परिवार में खुशी का माहौल

बेटे के जन्म के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। फोगाट परिवार देशभर में बेटियों की कामयाबी का उदाहरण बन चुका है, और अब विनेश के नए जीवन अध्याय की भी लोगों ने खूब बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular