Monday, June 22, 2026
HomeLatest NewsPunjab : Bikram Majithia को 7 दिन की पुलिस रिमांड, ड्रग मनी...

Punjab : Bikram Majithia को 7 दिन की पुलिस रिमांड, ड्रग मनी केस में हुए थे अरेस्ट

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ने गुरुवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया।

ड्रग मनी मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ने गुरुवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद मोहाली की एक अदालत ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस ने आज मजीठिया को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा था। अदालत ने सात दिन की रिमांड मंजूर कर ली है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मजीठिया को 2 जुलाई को कोर्ट में फिर से पेश किया जाएगा।
आपको बतादें, कि इससे पहले मजीठिया की अदालत में पेशी को देखते हुए जिला अदालत परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बुधवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें यहां फेज-8 स्थित विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में लाया गया। पूछताछ के बाद मजीठिया को मोहाली अदालत में पेश किया गया। मोहाली अदालत के दोनों गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
540 करोड़ के ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग में हुई थी गिरफ्तारी
पंजाब विजिलेंस विभाग ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अमृतसर में उनके घर से पकड़ा गया। सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक, विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के घर की तलाशी ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत भी जुटाए गए। तलाशी के बाद विजिलेंस के एआईजी स्वर्णदीप सिंह के नेतृत्व में टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। विजिलेंस टीम ने बताया कि मजीठिया की पत्नी गनीव कौर, जो मजीठा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं, और उनके स्टाफ ने पुलिस की जांच में किसी तरह का सहयोग नहीं किया।
मोहाली के विजिलेंस थाने में मामला हुआ दर्ज
बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस के प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान मजीठिया के ड्रग मनी और हवाला कारोबार से जुड़े होने के सबूत मिले हैं।
मंत्री रहते हुए 540 करोड़ की संपत्ति बनाई
जांच में सामने आया है कि मजीठिया ने मंत्री बनने के बाद अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए करीब 540 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। मंत्री बनने से पहले और बाद में उनके पास मौजूद संपत्ति में बड़ा अंतर देखा गया।
कंपनियों के खातों में करोड़ों का कैश ट्रांजैक्शन

जांच में यह भी पता चला है कि मजीठिया द्वारा संचालित कुछ कंपनियों के बैंक खातों में 161 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकद लेन-देन हुई है। विजिलेंस टीम इन सभी लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है। एसआईटी की रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि जो फंड मजीठिया की सराया इंडस्ट्रीज कंपनी के खाते में जमा किए गए थे, वो ड्रग्स से कमाए गए पैसों से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments