ऑटो और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 3 के घायल होने और एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है।
फिल्लौर के निकट गांव बुर्ज पुख्ता में ऑटो और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 3 के घायल होने और एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार झंडी पीर कादियाना से फिल्लौर की ओर आ रहा सवारियों से भरा ऑटो, फिल्लौर के निकट गांव बुर्ज पुख्ता छिछोवाल में एक कार से टकरा गया, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार रानी, सुनीता और मनजीत सिंह निवासी झंडी पीर कादियाना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान निर्मल, अमर चंद, मुख्तियार के रूप में हुई है और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस संबंध में डॉ. नीरज सोढी ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे जालंधर रेफर कर दिया गया, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मौके पर बेकरी के मालिक समाजसेवी मतविंदर सिंह सोनू ने कहा कि हादसे के बाद एक बात जो शर्मनाक लगी वह यह कि लोग हादसे के बाद घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने घायलों की मदद नहीं की।