पंजाब सरकार ने 5 IPS अधिकारियों को DIG पद पर पदोन्नत किया।
पंजाब सरकार ने राज्य के पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को पदोन्नति देकर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर नियुक्त किया है। इस सूची में वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनमें नानक सिंह, गुरमीत सिंह चौहान दीपक हिलोरी, गौरव गर्ग और नवीन सैनी प्रमुख हैं।





