Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsAmritsar: मुठभेड़ के बाद खतरनाक तस्कर गिरफ्तार, हैरोइन और पिस्तौल बरामद

Amritsar: मुठभेड़ के बाद खतरनाक तस्कर गिरफ्तार, हैरोइन और पिस्तौल बरामद

भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक अमृतसर में पुलिस और मुख्य तस्कर के बीच मंगलवार की शाम को फायरिंग हुई है।

भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक अमृतसर में पुलिस और मुख्य तस्कर के बीच मंगलवार की शाम को फायरिंग हुई है। पुलिस द्वारा मुकाबले के बाद तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 534 ग्राम हेरोइन, एक पीएक्स-5 पिस्तौल और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्यवाहीं थाना घिरंडा के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर की गई है। पकड़ा गया तस्कर पहले भी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुआ था। उसकी गोली लगने से एक राहगीर की मौत हुई थी इस मामले में भी आरोपी पुलिस को वांटेड है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मनिंदर सिंह आईपीएस, सीनियर पुलिस अधीक्षक, अमृतसर ग्रामीण ने बताया कि दिनांक 11.06.2025 को नेष्टा में चेकिंग के दौरान जब उक्त हरप्रीत सिंह उर्फहैप्पी और उसके साथी को थाना घिरंडा पुलिस द्वारा रोका गया तो उसने भागने के लिए पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिस दौरान एक राहगीर गुरजीत सिंह उर्फबिल्ला निवासी रसूलपुर, जिला तरनतारन की गोली लगने से मौत हो गई। इसी दौरान उक्त हरप्रीत सिंह उर्फहैप्पी और उसके साथी की पीठ से कोई भारी वस्तु गिरी, जिसकी बाद में चेकिंग की गई तो उसके पास से 05 किलो हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना घिरंडा में मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। उक्त घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जांच के दौरान थाना घिरंडा पुलिस को सूचना मिली कि हरप्रीत सिंह उर्फहैप्पी डिफेंस ड्रेन अटारी के इलाके में मौजूद है।
इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना घिरंडा के मुख्य अधिकारी ने अपनी टीम की मदद से उसका पीछा किया, जिस दौरान उसने फिर से पुलिस पार्टी पर फायर किया। इस दौरान पुलिस पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए अपने बचाव में तथा आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फहैप्पी को काबू करने के लिए उक्त आरोपी पर गोली चलाई जो उसकी टांग में लगी। जिस दौरान हरप्रीत सिंह उर्फहैप्पी को घायल अवस्था में एक पीएक्स-5 पिस्तौल व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उक्त हरप्रीत सिंह उर्फहैप्पी के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है तथा जिस किसी की भी संलिप्तता सामने आएगी उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments