Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsPunjab Weather Update: राज्य में भीषण गर्मी की मार… 8 जिलों में...

Punjab Weather Update: राज्य में भीषण गर्मी की मार… 8 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

राज्य के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

राज्य के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लू चलने के साथ-साथ रात का तापमान भी अधिक रहने की संभावना जताई गई है। राहत की बात यह है कि आगामी दिनों में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
-इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, मानसा और फिरोजपुर में अत्यधिक गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है, जहां गुरुवार को तापमान 46.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जैसे शहरों में भी गर्मी का असर कम नहीं है।
-जल्द मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में लू के साथ-साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। इसके बाद 18 जून तक कई स्थानों पर बिजली कड़कने, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
-जानिए प्रमुख शहरों का हाल
अमृतसर: आज लू का रेड अलर्ट जारी है। तापमान 31 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
जालंधर: आसमान साफ रहेगा, धूप तीव्र होगी। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच।
लुधियाना: लू की चेतावनी के साथ दिन और रात दोनों समय तापमान अधिक रहेगा। तापमान 31 से 45 डिग्री तक।
पटियाला: तापमान 31 से 42 डिग्री रहने की संभावना। लू का असर बना रहेगा।
मोहाली: तेज धूप और तापमान में बढ़ोतरी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments