Thursday, June 18, 2026
HomeLatest NewsPahalgam Terror Attack : पाकिस्तान को दोषी ठहराकर अपनी नाकामी छिपा रही...

Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तान को दोषी ठहराकर अपनी नाकामी छिपा रही मोदी सरकार… इमरान खान ने भारत के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है। खान ने इस हमले को “बेहद परेशान करने वाला और दुखद” करार दिया और इसके पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। हालांकि, उन्होंने इस हमले को लेकर भारत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भारत को जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
इमरान खान का ट्वीट
दरअसल, इमरान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा “पहलगाम घटना में लोगों की जान जाना बेहद परेशान करने वाला और दुखद है। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” इमरान खान ने आगे कहा “जब पुलवामा की घटना हुई थी, तो हमने भारत को हरसंभव सहयोग देने की पेशकश की थी, लेकिन भारत कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल रहा। जैसा कि मैंने 2019 में भविष्यवाणी की थी, पहलगाम की घटना के बाद फिर से वही हो रहा है। आत्मनिरीक्षण और जांच के बजाय, मोदी सरकार फिर से पाकिस्तान पर दोष मढ़ रही है।”
भारत से जिम्मेदारी की अपील
खान ने भारत को जिम्मेदारी से काम करने की सलाह दी और कहा कि भारत जैसे 1.5 अरब लोगों के देश को “खिलवाड़ करने के बजाय जिम्मेदारी से काम करना चाहिए”। उन्होंने भारत के नेतृत्व पर तंज करते हुए कहा “शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन इसे कायरता नहीं समझा जाना चाहिए। पाकिस्तान के पास किसी भी भारतीय दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी क्षमता है, जैसा कि मेरी सरकार ने 2019 में किया था।”
कश्मीरियों के अधिकार का मुद्दा
इमरान खान ने कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार पर भी जोर दिया, जिसे वह हमेशा संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों द्वारा गारंटी प्राप्त मानते रहे हैं। उनका कहना है कि भारत को कश्मीरियों को उनका अधिकार देने की जरूरत है, जैसा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने स्वीकार किया है।
इमरान खान की स्थिति और वर्तमान
इमरान खान इस समय पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं। फिर भी, वह अपनी बयानबाजी जारी रखते हुए कश्मीर और पाकिस्तान के हितों की बात करते हैं। उनका यह बयान पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को लेकर एक बार फिर तनाव को बढ़ा सकता है, खासकर जब दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और आतंकी घटनाओं के मामले पहले से ही संवेदनशील हैं।
इमरान खान का यह बयान एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करता है। उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाने के बजाय भारत से जिम्मेदारी से काम करने की अपील की है, साथ ही कश्मीर के मामले में पाकिस्तान की स्थिति को भी स्पष्ट किया। भारत के लिए, यह बयान एक चुनौती हो सकता है, क्योंकि इमरान खान हमेशा कश्मीर के मसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाते आए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments