Sunday, November 29, 2026
HomeLatest Newsजालंधर: हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला SSP का चार्ज, गार्ड ऑफ ऑनर...

जालंधर: हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला SSP का चार्ज, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

जालंधर:

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के अनुसार देहात में हरकमलप्रीत सिंह खख एसएसपी तैनात किया गया। खख को मलेरकोटला के एसएसपी पद से स्थानांतरित कर जालंधर देहात की कमान सौंपी गई है। ऐसे में आज हरविंदर सिंह विर्क की जगह उन्होंने देहात पुलिस में एसएसपी का चार्ज संभाला है।

जहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभिन्न थानों के एसएचओ और डीएसपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

हरकमलप्रीत सिंह खख सिंतबर 2026 मलेरकोटला के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के रूप में कार्यरत था। बता दें कि इससे पहले भी हरकमलप्रीत सिंह खख देहात में सेवाएं दे चुके है। भले ही बटाला, पठानकोट, मालेरकोटला समेत राज्य के कई महत्त्वपूर्ण जिलों में बतौर एसएसपी सेवाएं दे चुके एसएसपी हरकमलप्रीत खख जहां भी तैनात रहे, लेकिन उनके काम करने के तरीके में बदलाव नहीं हुआ। चाहे पद बदले, कई जिले बदले, लेकिन हरकमलप्रीत खख की प्राथमिकता पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अपराध और अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी की ही रही है।

वहीं आज कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी खख ने कहा कि अपराध को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव का फोकस बिल्कुल स्पष्ट है, ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी। अपराध सभ्य समाज के लिए नासूर है। अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस को पब्लिक का सहयोग बेहद जरूरी है। एसएसपी खख ने पब्लिक से अपील की है कि लोग अपने राईटस के साथ साथ अपनी डियूटीज़ भी समझें और अपराधमुक्त समाज के सृजन में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular