Wednesday, July 15, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर बॉर्डर पर हथियारों की बड़ी खेप बरामद, ड्रोन तस्करी से जुड़े...

अमृतसर बॉर्डर पर हथियारों की बड़ी खेप बरामद, ड्रोन तस्करी से जुड़े 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में सीमा पार से हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर रूरल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियारों की खेप बरामद हुई है, जिसे शुरुआती जांच में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाया गया बताया जा रहा है।

अमृतसर रूरल के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि पुलिस को हथियारों की सप्लाई से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके बाद विशेष अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ में सीमा पार बैठे तस्करी नेटवर्क से संभावित संबंधों के संकेत मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक या बड़ी वारदात में किया जा सकता था। इसी संभावना को देखते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में शामिल हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार किसके लिए मंगवाए गए थे और इनके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे मॉड्यूल और अन्य सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी और देश विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular