Tuesday, July 14, 2026
HomeUncategorizedUS Air Force Academy में बना नया इतिहास, चिराग वीर सिंह सराओ...

US Air Force Academy में बना नया इतिहास, चिराग वीर सिंह सराओ पहले केशधारी सिख अमेरिकी कैडेट बने

चिराग वीर सिंह सराओ ने अमेरिका की प्रतिष्ठित यूएस एयर फोर्स अकादमी में प्रवेश लेकर नया इतिहास रच दिया है। वह अकादमी में शामिल होने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी कैडेट बन गए हैं। इस उपलब्धि की पुष्टि अमेरिकन सिख काउंसिल ने की है।

अकादमी में नियुक्ति के बाद चिराग को 20 जून को विशेष धार्मिक अनुमति (Religious Accommodation) दी गई, जिसके तहत उन्हें सिख धर्म के अनुसार अपने केश और दाढ़ी बनाए रखते हुए सैन्य प्रशिक्षण लेने की मंजूरी मिली। इसके बाद 24 जून को उन्होंने आधिकारिक रूप से अकादमी जॉइन की और फिलहाल शुरुआती छह सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं।

चिराग की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें एयर फोर्स ROTC और नेवल ROTC दोनों की ओर से पूर्ण छात्रवृत्ति मिली थी। इसके अलावा उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (USC) और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में भी प्रवेश का अवसर मिला था।

पढ़ाई के साथ-साथ चिराग ने खेल और नेतृत्व के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वे ईगल स्काउट, ताइक्वांडो में सेकेंड-डिग्री ब्लैक बेल्ट और वर्सिटी वॉटर पोलो टीम के सदस्य रह चुके हैं।

कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित यूएस एयर फोर्स अकादमी अमेरिका की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य शिक्षण संस्थाओं में गिनी जाती है। चिराग की यह उपलब्धि न केवल सिख समुदाय, बल्कि दुनियाभर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular