Monday, August 31, 2026
HomeLatest Newsहाईवे पर सफर होगा महंगा, 15 जुलाई से पंजाब-हरियाणा के 8 टोल...

हाईवे पर सफर होगा महंगा, 15 जुलाई से पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ेंगी नई दरें

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वालों के लिए अहम खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 15 जुलाई से आठ प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में संशोधन किया है। नई दरें लागू होने के बाद कार, बस, ट्रक और अन्य वाहनों को पहले के मुकाबले अधिक टोल टैक्स देना होगा।

यह संशोधित शुल्क घुलाल, कोट करोर, कला तिब्बा, शेखपुरा, लहरा बेगा, खुइयां सरवर, कालाझार और पैंड टोल प्लाजा पर लागू होगा। ये टोल प्लाजा चंडीगढ़-लुधियाना, अमृतसर-बठिंडा, अबोहर, पटियाला और संगरूर सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित हैं।

नई दरों के तहत कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का टोल अलग-अलग प्लाजा पर 50 से 115 रुपये तक निर्धारित किया गया है, जबकि रिटर्न यात्रा के लिए 70 से 175 रुपये तक शुल्क देना होगा। वहीं, बसों और ट्रकों के टोल शुल्क में भी संशोधन किया गया है और श्रेणी के अनुसार नई दरें लागू होंगी।

एनएचएआई के अनुसार, यह बदलाव होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर टोल शुल्क की वार्षिक समीक्षा के तहत किया गया है। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर शुल्क में कमी की गई थी, वहां अब संशोधित टोल नीति के अनुसार दरों को दोबारा लागू किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के 50 से अधिक टोल प्लाजा पर नई दरों की अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि अधिकांश जगहों पर बढ़ोतरी सीमित है, लेकिन नियमित रूप से हाईवे का उपयोग करने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों की यात्रा लागत में मामूली इजाफा देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular