Monday, August 31, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर से वाराणसी तक सफर होगा आसान, 17 जुलाई से पटरी पर...

अमृतसर से वाराणसी तक सफर होगा आसान, 17 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर

जालंधर:  अमृतसर से वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे 17 जुलाई से नई वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू करने जा रहा है। इस ट्रेन के शुरू होने से पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच लंबी दूरी का सफर पहले से अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा।

रेलवे ने पहले इस ट्रेन को 12 जुलाई से शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इसकी लॉन्चिंग 17 जुलाई के लिए तय कर दी गई। यह ट्रेन संत रविदास एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी और सप्ताह में तीन दिन यात्रियों को सेवा देगी।

निर्धारित समय के अनुसार छेहर्टा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस (14624) बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहर्टा से रवाना होगी। ट्रेन 2:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी और 2:30 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 7:25 बजे लखनऊ और दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में वाराणसी-छेहर्टा संत रविदास एक्सप्रेस (14623) गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:50 बजे वाराणसी से चलेगी। यह रात 12:10 बजे लखनऊ, अगले दिन 4:35 बजे अमृतसर और 5:10 बजे छेहर्टा पहुंचेगी।

नई स्लीपर ट्रेन अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस सेवा से दोनों राज्यों के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रियों का समय भी बचेगा। ट्रेन का रखरखाव छेहर्टा रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular