Saturday, July 11, 2026
HomeLatest Newsपंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरों तक पहुंचकर कर...

पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरों तक पहुंचकर कर रही है : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.-अमृतसर

अमृतसर, 11 जुलाई 

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जंडियाला गुरु के तहत आने वाले गांव वडाला जौहल, तलवंडी डोगरा, वडाली डोगरा और अड्डा टांगरा में आयोजित ‘लोक मिलनी’ (जन मिलन) कार्यक्रम के दौरान लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनका जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है, जो लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों में बैठने के बजाय सीधे जनता के बीच पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की हर समस्या का समय पर और पारदर्शी तरीके से समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों के दौरान पंजाब के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त सालाना इलाज की सुविधा मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकारी स्कूलों की नुहार (कायाकल्प) बदलकर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ (मुख्यमंत्री माता-बेटी सम्मान योजना) भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के विकास का जिक्र करते हुए स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि यह निर्वाचन क्षेत्र उनके लिए अपने परिवार की तरह है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए वह पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों के दौरान क्षेत्र में सड़कों, बुनियादी ढांचे और अन्य विकास कार्यों पर बड़े स्तर पर काम हुआ है, जो पिछले कई दशकों में नहीं हो सका था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्य इसी रफ्तार से जारी रहेंगे और फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

लोक निर्माण मंत्री ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी हर जायज मांग और समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular