जालंधर:
जालंधर में इक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ,जहा पति -पत्नी द्वारा मिलकर इक युवक को मौत के घाट उतर दिया ,कत्ल करने के बाद लाश को रेहडी पर ले जाकर फैंक दिया,सुबह लाश देख लोग दंग रह गए और पुलिस को सूचित किया । बस्ती शेख के रहने वाले मृतक युवक के परिवार ने आरोप लगाया कि युवक का कत्ल तेज मोहन नगर के रहने वाले पति पत्नी ने किया है मृतक युवक के परिवार ने थाने पहुँच हंगामा भी किया जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में पति -पत्नी को लाश को रेहडी पर ले जाते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। इस घटना के बाद लोगो में दहशत का माहोल बना हुआ है |



